Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

कांतारा चैप्टर 1 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में मशहूर अभिनेता जयराम की हुई एंट्री

कांतारा चैप्टर 1 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में मशहूर अभिनेता जयराम की हुई एंट्री

कांतारा साल 2022 की बेहद चर्चित और सफल फिल्म रही थी। फिल्म से ऋषभ शेट्टी रातों-रात पूरे देश में मशहूर हो गए थे। फिल्म का निर्देशन और लेखन के साथ-साथ उन्होंने मुख्य किरदार भी निभाया था। भारतीय लोक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को काफी तारीफें मिली थीं। फिल्म के रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे भाग की मांग करने लगे थे, जिसके बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग का एलान भी कर दिया। हालांकि, यह फिल्म पहले भाग की प्रीक्वल होगी।

ऋषभ शेट्टी फिलहाल कांतारा-चैप्टर 1 को लेकर व्यस्त हैं। वह इस फिल्म को पहले भाग से अधिक भव्य और बेहतरीन बनाने में कोई कसर छोडऩा नहीं चाहते। पिछले साल मेकर्स के तरफ से इसकी एक झलक भी जारी की गई थी, जिसके बाद दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे। टीजर से यह साफ दिख रहा था कि मेकर्स इसे और भी ज्यादा भव्य बनाना चाहते हैं। इस वजह से इस बार फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। अब खबरें आ रही हैं कि कांतारा- चैप्टर 1 में एक बड़े स्टार को शामिल किया गया है।

पोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा-चैप्टर 1 में मलयालम फिल्मों के स्टार अभिनेता जयराम भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने कर्नाटक में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जयराम साउथ फिल्मों के जाने माने कलाकार हैं। हाल में ही वह सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम में नजर आए थे। कांतारा- चैप्टर 1 से जयराम के जुडऩे की खबर तेजी से फैल रही है। उनके फैंस इस से काफी उत्साहित हैं।

बताते चलें कि कांतारा 30 सितंबर 2022 को कर्नाटक में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता को देखते हुए इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब किया गया। डबिंग के बाद फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कारोबार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 करोड़ में बनी फिल्म ने 400 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। फिल्म की कई सितारों और समीक्षकों ने भी सराहना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top