Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी कल दिल्ली में हाईकमान से करेंगे चर्चा

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी कल दिल्ली में हाईकमान से करेंगे चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल, 17 अक्टूबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान जल्द ही विस्तार को हरी झंडी दे सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, धामी सरकार में फिलहाल पांच मंत्री पद खाली हैं, जिनमें से चार लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है। ऐसे में पांच विधायकों की किस्मत खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में व्यस्त है, इसलिए अंतिम फैसला धामी की इस यात्रा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

कैबिनेट विस्तार पर हाईकमान की निगाह

नवरात्र के दौरान भी मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विस्तार के संकेत दिए थे, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। राज्य सरकार अब मानसून आपदा राहत कार्यों के बाद प्रशासनिक संतुलन की दिशा में ध्यान दे रही है। पार्टी रणनीतिक रूप से 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और सरकार के बीच तालमेल को मजबूत करना चाहती है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, धामी का दिल्ली दौरा इस बार निर्णायक साबित हो सकता है और पार्टी शीर्ष नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक घोषणा संभव है।

Back To Top