Headline
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी) एवं दशैं पर्व के अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन दिनेश प्रधान के आवास पहुंचकर उनकी माता लक्ष्मी प्रधान एवं अन्य परिवारजनों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जोहड़ी गांव में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री संध्या थापा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने संध्या थापा के 100 वर्षीय पिता उदय थापा को दशैं पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने गोर्खाली समुदाय के वरिष्ठजनों से पारंपरिक टीका ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह महापर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली समाज से उन्हें सदैव अपार स्नेह, सम्मान और अपनत्व मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कामना की कि दशैं का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, उमा प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Back To Top