Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है – मुख्यमंत्री धामी

हर्ष मल्होत्रा को सांसद बनाकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है – मुख्यमंत्री धामी

स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में आयोजित नामांकन रैली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर करारे प्रहार किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांकन रैली में हम सभी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और हर्ष मल्होत्रा को जिताने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने निरंतर जनसंघ और भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर G20 का सफल आयोजन, देश की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। साथ ही कोरोना काल में भी व्यवस्थित तौर से देश को चलाकर वैक्सीनेशन का काम पूरे देश में किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत में विश्व स्तरीय संस्थाओं का निर्माण जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वदेशी ट्रेन, नई टेक्नोलॉजी, ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी भारत आगे बढ़ा है। विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड्स, हाई-वे और एलिवेटेड रोड्स के साथ मेट्रो रेल, मोनो रेल और अंडर वाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं।

उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने का गौरव प्राप्त हो गया है। कांग्रेस, आप पार्टी और ठगबंधन के लोग अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर, मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कर्नाटक में एसी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। कांग्रेस तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ को मानने की बात करती है। परंतु आज देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है।

उन्होंने कहा भाजपा किसी भी क़ीमत में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म नही होने देगी। देश के अंदर समान नागरिक संहिता लागू होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ईमानदारी का ढोंग रचकर सत्ता में आए, परंतु आज वह बेईमानी के चलते जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने आम जनता की कमाई पर झाड़ू लगाने का काम किया है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री / सह प्रभारी अल्का गुर्जर, विजेंद्र गुप्ता , अनिल गुप्ता, महेंद्र ओझा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top