Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

घर में इस तरह से साफ करें तकिया, दूर हो जाएगी सारी गंदगी

घर में इस तरह से साफ करें तकिया, दूर हो जाएगी सारी गंदगी

तकिया हमारे रोजमर्रा की जि़ंदगी का एक अहम हिस्सा है, जो हमें आराम और सुकून देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तकिये की सफाई घर में आसानी से कैसे कर सकते हैं ।अक्सर हम अपने घर की सफाई करते समय तकियों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, तकिया वह चीज है जिसे हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं और इसकी सफाई का सीधा संबंध हमारी स्वास्थ्य से है.  नीचे दिए गए कुछ आसान तरीकों से आप अपने तकिये को साफ करके सारी गंदगी दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं तकिए में भरा जाने वाला मेटेरियल को सफाई से कोई नुकसान तो नहीं होगा।

तकिये की जांच करें
पहले तकिये का लेबल चेक करें कि मशीन से धो सकते हैं या नहीं। कुछ तकिये केवल हाथ धोने लायक या सूखी सफाई से साफ होते हैं. इससे आपको सही धोने का तरीका पता चलेगा।

मशीन वॉश
अगर आपके तकिये मशीन में धोने योग्य हैं, तो उन्हें धीमी स्पीड पर और हल्के डिटर्जेंट के साथ धोएं। यह तरीका तकिये को सही से साफ करता है और उन्हें नुकसान भी नहीं पहुंचाता. अच्छा होगा अगर आप दो तकिये एक साथ धोएं, क्योंकि इससे वॉशिंग मशीन अच्छे से बैलेंस में रहती है और तकिये भी बराबरी से साफ होते हैं।

हाथ धोना
अगर आपका तकिया केवल हाथ से धोने के लिए है, तो गरम पानी में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर इस्तेमाल करें। तकिये को इस पानी में अच्छे से भिगो दें और फिर बहुत ही सौम्यता से इसे धोएं। इस तरह से धोने से तकिया साफ भी हो जाएगा और इसकी मुलायमता भी बनी रहेगी. यह तरीका तकिये को नरम और साफ रखने के लिए सही है।

दाग हटाना
अगर तकिये पर दाग लग जाए, तो दाग हटाने का सॉल्यूशन इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, शुरू में, इसे तकिये के एक छोटे हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें और देखें कि कपड़ा इससे खराब तो नहीं हो रहा. ऐसा करने से, आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि तकिये का कपड़ा सुरक्षित रहेगा और साथ ही दाग भी साफ हो जाएगा।

धूप में जरूर सुखाएं
तकिए में भरा जाने वाला मेटेरियल, जैसे कि फोम, कपास, या पंख, पानी के संपर्क में आने पर नुकसान पहुंच सकता है। जब पानी इन मेटेरियल्स में घुस जाता है, तो वह सूखने में समय लेता है, लेकिन ध्यान देना जरूरी है कि टेरियल को नुकसान न पहुँचे।सफाई के बाद तकिये को अच्छी तरह से सुखाना भी महत्वपूर्ण है ताकि मोल्ड और बैक्टीरिया के विकास से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top