Headline
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की वृद्धि, घरेलू गैस की कीमतें स्थिर

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की वृद्धि, घरेलू गैस की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये का इजाफा किया गया है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हो गई हैं।

रेस्टोरेंट्स पर पड़ेगा असर
रेस्टोरेंट्स और ढाबों में उपयोग होने वाले इस सिलेंडर की बढ़ी कीमत का असर खाने-पीने की वस्तुओं पर पड़ सकता है। 19 किलोग्राम के इस सिलेंडर को ‘हलवाई सिलेंडर’ के नाम से भी जाना जाता है, जो नीले रंग का होता है, जबकि घरेलू सिलेंडर लाल रंग का होता है।

दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के नए रेट
दिल्ली में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1802 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740 रुपये का था। कोलकाता में इसकी कीमत 1911.5 रुपये, मुंबई में 1754.5 रुपये और चेन्नई में 1964.5 रुपये हो गई है। दूसरी ओर, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसका मूल्य 803 रुपये, मुंबई में 802.5 रुपये, चेन्नई में 818.5 रुपये और कोलकाता में 829 रुपये पर स्थिर है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 603 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

सितंबर और अक्टूबर में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम क्रमशः 39 और 50 रुपये बढ़ाए गए थे, जिससे होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय में चिंता देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top