Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

गौ सेवा है मानवता का आधार- रेखा आर्या

गौ सेवा है मानवता का आधार- रेखा आर्या

हजारों युवाओ के साथ रुद्रपुर में संपन्न हुआ गौ रक्षा दल का महासम्मेलन व महायज्ञ

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को रुद्रपुर में गौ सेवा रक्षक संगठन के महासम्मेलन और महायज्ञ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची देश सेवा है। गौ माता रक्षा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जीवन शैली में गे हमेशा अर्थव्यवस्था का आधार रही है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनकी अर्थव्यवस्था गाय पर आधारित है।

भारतीय जनता पार्टी ने गौभक्ति और राष्ट्रभक्त को हमेशा सर्वोपरि रखा है और समस्त विकास की नीतियां इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अर्थ और धर्म दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण है, भाजपा इसी यश नीति को साथ लेकर चलती है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गौ सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है, समाज की सच्ची सेवा है। भारत में हमेशा गाय परिवार की अर्थव्यवस्था का आधार रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल , विधायक शिव अरोरा, बाल आयोग के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक दीपक गुलाटी , पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य, पंडित प्रभात आर्य, पंकज बांगा, दूधिया मंदिर के महंत शिवानंद महाराज, राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, मानस जायसवाल के साथ साथ हजारों युवा उपस्थित रहे I

Back To Top