Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

धामी सरकार ने 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर स्टेडियम निर्माण को दी स्वीकृति

धामी सरकार ने 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर स्टेडियम निर्माण को दी स्वीकृति

देहरादून। खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अब दूसरे प्रदेशों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सूबे की धामी सरकार ने प्रदेश को नौ स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है। इसमें से ऊधमसिंह नगर को चार स्टेडियम की बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने जिले के जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दी है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है।

इसके लिए प्रदेश के कुल नौ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिसमें चार केवल ऊधमसिंह नगर के हैं। प्रदेश सरकार की सूची में रुड़की, ऋषिकेश, रामनगर, मंगलौर व डोईवाला शामिल हैं। तो वहीं जिले में जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा को शामिल किया गया है। यहां स्टेडियम का निर्माण हो जाने से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। 21 जून को निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल जितेंद्र कुमार सोनकर ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के लिए पत्र जारी किया है।

इंडोर स्टेडियम : 18.5 मीटर लंबाई, 17.5 मीटर चौड़ाई एवं 7.5 मीटर ऊंचाई। दो प्रशिक्षक व स्टोर कक्ष, अलग-अलग बालक-बालिका पांच-पांच-शौचालय व बाथरूम, विद्युत, पानी की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल व गेट।

ओपन स्टेडियम : 120 मीटर लंबाई व 80 मीटर चौड़ाई। प्रशिक्षक व स्टोर कक्ष मय शौचालय-बाथरूम, खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बालक-बालिका पांच-पांच-शौचालय व बाथरूम, विद्युत, पानी की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल व गेट। ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाके सकैनिया, बिचपुरी, दिनेशपुर व कूल्हा में मिनी स्टेडियम संचालित हैं। वहीं खटीमा में मलखंब का स्टेडियम शासन से प्रस्तावित है। इधर प्रदेश सरकार ने जिले के चार जगहों पर इंडोर व ओपन स्टेडियम की बड़ी सौगात दे दी है।

निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा को स्टेडियम के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top