Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता

गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता

टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद एक्टर गुरमीत चौधरी अब ओटीटी पर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज कमांडर करण सक्सेना का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में उनका किरदार रॉ एजेंट करण सक्सेना का है, जो देशभक्त है और भारत को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, इकबाल खान विलेन के रोल में हैं। उन्होंने आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभाया है।

सीरीज के बारे में गुरमीत चौधरी ने कहा,  कमांडर करण सक्सेना मेरे लिए बेहद खास है। मैं उन सभी अधिकारियों की दिल से तारीफ करता हूं, जो देश की जी जान से सेवा करते हैं। इन हीरो से प्रेरित एक किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सीरीज में मेरा किरदार करण देश के प्रति समर्पित है। इस किरदार को मैं असल जिंदगी में भी अपनाना चाहता हूं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो मैं हमेशा से बनना चाहता था।

सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है और इसका निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है। एक्टर इकबाल खान ने कहा, यह मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खतरनाक और आकर्षक किरदारों में से एक है। नासिर आक्रामक है। नासिर का किरदार निभाने से मुझे कुछ अलग किरदार को आजमाने का मौका मिला। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी कड़ी मेहनत को देख पाएंगे और सीरीज को एन्जॉय करेंगे। यह कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेगी।

हाल ही में कमांडर करण सक्सेना का टीजर जारी किया गया था। इसकी जिसकी शुरुआत में इकबाल खान दिखाई देते हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कफन तैयार कर लो, तुम्हारा मुल्क जलाकर तबाह करने वाले हैं। इसके बाद गुरमीत का जबरदस्त डायलॉग आता है, जिसमें एक्टर कहते हैं, इतने साल में एक क्रिकेट मैच तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो। टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top