Headline
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

चारधाम ट्रांजिट कैंप में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर जताई प्रतिबद्धता

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, शुद्ध पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर व्यवस्था में गुणवत्ता और सेवा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी, तो जिला प्रशासन उसे उपलब्ध कराएगा। विशेष रूप से ट्रांजिट कैंप में दी जा रही भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चिकित्सा केंद्र में सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ रूप से संचालित करने के लिए कहा गया।

जिलाधिकारी ने हर हैंगर व टेंट में शुद्ध पेयजल, चाय और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैंप के अलावा होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा आदि में भी श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, जल व स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इस निरीक्षण के दौरान एमएनए ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) समेत चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top