Headline
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी तरीके

मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी तरीके

गर्मियों में लगातार पसीना आने से शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है, लेकिन इस चक्कर में मीठी ड्रिंक्स का सेवन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर मीठी ड्रिंक्स की लालसा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

भरपूर पानी का करें सेवन
मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने का सबसे आसान तरीका एक भरपूर पानी का सेवन करना है।दरअसल, कई लोग प्यास लगने पर मीठी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने का मन होने लगता है क्योंकि इनका स्वाद अच्छा लगता है, लेकिन हाइड्रेट रहकर इस लालसा को कम किया जा सकता है।लाभ के लिए अपने पास पानी से भरी बोतल रखें और समय-समय पर इसका सेवन करते रहें।यहां जानिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के तरीके।

फल का करें सेवन
मीठी ड्रिंक्स के नियमित सेवन से मोटापे, उच्च ब्लड शुगर स्तर, अर्थराइटिस जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।इसलिए इसका लालसा को कम करने के लिए फलों का चयन करें। तरबूज, खरबूजा, लीची और जामुन जैसे पानी से भरपूर फल न सिर्फ भूख मिटा सकते हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहयोग प्रदान कर सकते हैं।अतिरिक्त लाभ के लिए फलों की चाट बनाकर खाएं, जो स्वाद और पोषक तत्व, दोनों प्रदान करेगी।

तनाव को नियंत्रित करें
तनाव जैसे मानसिक विकार भी मीठी चीजों की लालसा का कारण बन सकते हैं।दरअसल, तनाव से कोर्टिसोल (एक प्रकार का हार्मोन) का स्तर बढ़ता है, जिससे मीठी चीजे खाने का मन करता है। इसलिए अपने तनाव के स्तर को कम करने की पूरी कोशिश करें।इसके लिए आप थोड़ा टहल सकते हैं या फिर ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यकीनन इससे आपको काफी फायदा होगा।

पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स पिएं
जब आप पहले से ही जानते हैं कि आपको क्या खाना-पीना चाहिए तो यह मीठी ड्रिंक्स की लालसा को खत्म करने में मदद कर सकता है।इसके अलावा डाइट में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और अन्य खनिजों से युक्त ड्रिंक्स को शामिल करें। इससे मीठी ड्रिंक्स की लालसा की गुंजाइश भी कम हो जाएगी।लाभ के लिए नींबू पानी, बेल का शरबत और नारियल पानी का सेवन करें और घर पर बनाई जाने वाली ड्रिंक्स में चीनी न मिलाएं।

एक नियम बना लें
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने के लिए एक नियम बना लें क्योंकि इससे मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने में मदद मिल सकती है।उदाहरण के लिए सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी का सेवन करना, फिर लंच के बाद एक गिलास पानी का सेवन करना, फिर रात के खाने से पहले तीन-चार बार एक गिलास पानी का सेवन करना और सोने से पहले एक गिलास पानी का सेवन करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top