Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

पॉलिसी के नाम पर 37 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा

पॉलिसी के नाम पर 37 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा

साइबर पुलिस उत्तराखण्ड तीन सदस्यों को बागपत और नोएडा से किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड की साइबर पुलिस ने पॉलिसी के नाम पर 37 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि कुछ दिन पहले साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर देहरादून निवासी पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके मुताबिक आरोपी ने SBI Smart Wealth Builder Policy के अधिकारी / कर्मचारी बताकर पॉलिसी खुलवाने व खुलवाया फिर उसको गलत बताकर ठीक कराने के नाम पर व पॉलिसी की यूनिट वैल्यू पर अनेक लाभ कमाने का लालच दिया और अलग-अलग खातों में कई बार कुल 36,99,084.36/-रुपये (छत्तीस लाख निन्यानवे हजार चौरासी रुपये व छत्तीस पैसे) जमा करा लिए।

जब मामले की छानबीन शुरू हुई तो पुलिस ने मामले में तीन लोगों को अंकित (निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश) को दोघाट बागपत उत्तर प्रदेश , मिन्टू कुमार (निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश ) और गौतम कुमार (निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश) को नोईडा उ0प्र0 से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार ने पूछताछ मे थाना बोराडी नई दिल्ली क्षेत्र में साइबर अपराध एवं धोखाधडी में संलिप्त एक कॉल सैन्टर की भी जानकारी दी।
जिसके बाद उत्तराखण्ड साइबर पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर संयुक्त उस कॉल सेंटर में दबिश देकर 6 और लोगों को गिरफ्तार किया।

पकडे गए आरोपी HDFC बैंक में फर्जी नौकरी दिलाने के लिए Naukri.com पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगो से ठगी करते है। कॉल सेंटर से पकड़े गये आरोपी मोहित कुमार द्वारा बताया गया कि वह Naukri.com के कर्मचारी का रूपांन्तरण कर अपने नम्बरों को OLX प्लैटफार्म पर डालते है।

अपराध का तरीकाः
आरोपी पीड़ितों को कॉल कर स्वंय को SBI Smart Wealth Builder Policy के अधिकारी / कर्मचारी बताकर पालिसी खुलवाने व खुलवाकर उसको गलत बताकर ठीक कराने के नाम पर व पालिसी की यूनिट वैल्यू पर अनेक लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करते है और काम के लिए वे फर्जी सिम, आईडी कार्ड का प्रयोग करते है। इतना ही नही इस तरह की धोखाधड़ी के लिए वे अलग अलग मोबाईल हैण्डसेट, सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का प्रयोग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top