Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर- शिवरात्रि पर इतने घंटों के लिए खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर- शिवरात्रि पर इतने घंटों के लिए खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई

गर्भगृह को दर्शन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया गया

भीड़ को नियंत्रित करने का किया गया पूरा प्रबंध

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर होने वाली मंगल आरती के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 36 घंटे खुला रहेगा। मंदिर पदाधिकारियों ने त्योहार के मौके पर 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है, जिसे ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को दर्शन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने का पूरा प्रबंध भी कर लिया है। मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, श्रद्धालु चार कतारों में मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक झरोखा दर्शन कर सकेंगे। इस अवधि में स्पर्श-दर्शन (शिवलिंग को छूकर प्रार्थना करना) की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी।

उन्होंने कहा, इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा नहीं रहेगी और आम श्रद्धालुओं को किसी वीआईपी दर्शन की वजह से परेशान नहीं किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के नवीनीकरण और प्रधानमंत्री द्वारा 13 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किए जाने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। आमतौर पर यहां नव वर्ष, महाशिवरात्रि और श्रावण के माह में अधिक श्रद्धालु आते हैं।

बता दें कि पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां 6.88 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने इस महाशिवरात्रि पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top