Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 
आप पार्टी शाम तक कर सकती है 90 सीटों के लिए सूची जारी 
12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख

हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर संशय बढ़ गया है। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने साफ किया कि अगर आज गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ तो शाम तक हम 90 सीटों के लिए सूची जारी कर देंगे। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने साफ कर दिया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमने अपनी सीटों की घोषणा या चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे। आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, हरियाणा में हमारा संगठन मजबूत है…नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। हमारे पास पर्याप्त समय नहीं है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। इससे पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर लगातार वार्ता कर रही है। गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना थी कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही सुशील गुप्ता के बयान ने संशय बढ़ा दिया है।

शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है।

उधर, आप की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top