Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

डीएम की पहल से असहाय राजू को मिला नया जीवन, बर्न सर्जरी सफल

डीएम की पहल से असहाय राजू को मिला नया जीवन, बर्न सर्जरी सफल

देहरादून: जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय के सहयोग से असहाय राजू का उपचार सफल हो पाया है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है और उसकी ड्रेसिंग चल रही है।

मामला कैसे पहुंचा डीएम तक

पिछले माह कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक असहाय राजू पहुँचा। उसका एक हाथ गंभीर रूप से जल चुका था। राजू ने डीएम सविन बंसल को बताया कि वह होटल में मजदूरी करता है और चमोली में गर्म पानी से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं कर पा रहा और दून अस्पताल ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

भावुक राजू ने गिड़गिड़ाते हुए कहा – “साहब, मेरा कोई अपना नहीं है, मैं लावारिस हूँ, हाथ जल गया है, बहुत दर्द हो रहा है, पैसे नहीं हैं, मदद करिए।”

डीएम की संवेदनशीलता

जिलाधिकारी ने उसकी व्यथा सुनी और तुरंत बर्न स्पेशलिस्ट अस्पताल से संपर्क किया। सहस्रधारा आईटी पार्क स्थित हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल के डॉ. कुश ने राजू को तत्काल भर्ती करने की सहमति दी। प्रशासन ने अपने ‘सारथी वाहन’ से राजू को अस्पताल पहुँचाया और उसका निःशुल्क ऑपरेशन कराया।

प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग

डीएम सविन बंसल स्वयं राजू के उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे थे। जिला प्रशासन की टीम लगातार अस्पताल जाकर हालचाल लेती रही। राजू के सफल इलाज पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार जताया।

पुनर्वास की तैयारी

राजू अब स्वस्थ है और जिला प्रशासन ने उसके पुनर्वास की तैयारी भी शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि राजू को भविष्य में भी सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top