Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

भारतीय वायु सेना 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए  चेन्नई मरीना एयरफील्ड में करेगी एयर एडवेंचर शो 

भारतीय वायु सेना 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए  चेन्नई मरीना एयरफील्ड में करेगी एयर एडवेंचर शो 

21 सालों में पहली बार चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की करेगा मेजबानी 

भारतीय वायुसेना के 72 हवाई जहाज भरेंगे उड़ान 

चेन्नई। अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन कर रही है। 21 सालों में पहली बार चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी।

वायुसेना के मुताबिक, मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 हवाई जहाज उड़ान भरेंगे, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा होंगे। इसके अलावा सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने हवाई करतब दिखाएगी। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नौसेना के पी8आई और विंटेज डकोटा भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना आज चेन्नई के मरीना बीच पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के एयरशो में लगभग 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में वायुसेना को उम्मीद है कि एयरशो में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के हिस्सा लेने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराकर इतिहास बनेगा। इस कार्यक्रम में एयर एक्सरसाइज के अलावा सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रुद्र और ध्वज जैसी फॉरमेशंस भी दिखाई जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top