Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

 भारत की युवा निशानेबाज और ओलंपियन ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खिताबी सूखा समाप्त किया। 20 वर्षीय ईशा ने रोमांचक फाइनल में चीन की याओ कियानक्सुन को महज 0.1 अंक से पछाड़ा। वहीं, दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

यह ईशा का विश्व कप में पहला स्वर्ण है और इसी के साथ भारत पदक तालिका में संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान चीन दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।

स्वर्ण जीत के बाद ईशा ने कहा – “यह मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने इसी प्रतियोगिता से करियर की शुरुआत की थी। अब अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप है और हम उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

ईशा और उनकी साथी रिदम सांगवान ने 578 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई। याओ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर थीं, जबकि भारत की पलक गुलिया ने 586 अंक जुटाए। फाइनल में रिदम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं और चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक पलों में ईशा ने लगातार दो 10.7 अंक के शॉट लगाकर बढ़त बनाए रखी और अंततः 242.6 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

अन्य परिणामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में भावेश शेखावत 22वें, प्रदीप सिंह शेखावत 23वें और मनदीप सिंह 39वें स्थान पर रहे।

Back To Top