Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

अखिलेश के ‘मानसून ऑफर’ पर केशव मौर्य का जवाब, बोले- 2027 में कमल की सरकार बनायेंगे

अखिलेश के ‘मानसून ऑफर’ पर केशव मौर्य का जवाब, बोले- 2027 में कमल की सरकार बनायेंगे

नई दिल्ली। यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘मानसून ऑफर’ के एक दिन बाद पलटवार करते हुए कहा कि इसे 2027 में जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फिर 47 पर समेटेंगे. मौर्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा कि मानसून ‘ऑफर’ को 2027 में जनता और कार्यकर्ता फिर 47 पर समेटेंगे.

इसी पोस्ट में उपमुख्यमंत्री ने कहा, एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल, जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है. वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता. उन्होंने दावा किया, हम 2027 में 2017 दोहराएंगे और फिर कमल की सरकार बनायेंगे.

2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 325 सीट मिली थी
बता दें कि 2017 में मौर्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगियों को 403 सदस्यीय विधानसभा में 325 सीट मिली थी. जबकि सपा के खाते में 47 सीट आयी थी. तब (2012-2017 तक) मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव सत्ता से बाहर हो गये थे.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा था तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच ‘एक्स’ पर बृहस्पतिवार को कहा था, मानसून पेशकश है- 100 लाओ और सरकार बनाओ. उन्होंने ‘एक्स’ किये गये एक पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है.

अखिलेश के इस पोस्ट को मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है. सपा प्रमुख के इस पोस्ट से पहले मौर्य ने बुधवार को अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top