Headline
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

चार घायल अस्पताल में भर्ती

देहरादून। देहरादून में बिजली लाइन के पास काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने के दौरान खंभा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना पथरीबाग स्थित ओम सिटी क्षेत्र में हुई, जहां आरडीएसएस परियोजना के अंतर्गत विद्युत ढांचे के विस्तार का कार्य चल रहा था। ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारी बिजली का खंभा खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और वहां मौजूद पांच कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में अमरोहा निवासी उमेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, घटना के बाद संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने योजना के तहत काम कराए जाने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया हादसा करंट लगने के कारण हुआ है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Back To Top