Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

टीएमसीपी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- “अन्याय से कभी समझौता मत करना”

टीएमसीपी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- “अन्याय से कभी समझौता मत करना”

ममता ने टीएमसीपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई, बताया तृणमूल परिवार का मजबूत स्तंभ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस पर युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, अन्याय से समझौता नहीं करना चाहिए। ममता बनर्जी ने इस अवसर पर टीएमसीपी से जुड़े पुराने और नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और प्रगति की लड़ाई का अहम हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टीएमसीपी, तृणमूल परिवार का एक मजबूत स्तंभ है और बंगाल को और आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने संदेश दिया—“सिर ऊंचा रखकर जीना और अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई में मुझे अपने साथ पाओगे।” ममता बनर्जी गुरुवार दोपहर कोलकाता के मेयो रोड पर आयोजित स्थापना दिवस की भव्य रैली को संबोधित करेंगी।

इसी अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी युवाओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि टीएमसीपी एक ऐसा मंच है, जहां छात्र और युवा अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और समाज में बदलाव लाने में योगदान दे सकते हैं। अभिषेक बनर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा—“युवाओं की ऊर्जा और सपनों से ही बंगाल की प्रगति का रास्ता मजबूत होता है। जय बांग्ला।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top