Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। एसआरएच ने इस सीजन खेले गए पहले मैच में हार्दिक की पलटन को 31 रन से हराया था। हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है। वहीं, मुंबई 11 मैचों में 8 हार के साथ लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का फुल मौज होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। यही वजह है कि मुंबई के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। हालांकि, केकेआर के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिली थी। फास्ट बॉलर्स ने मिलकर 14 विकेट निकाले थे।

वानखेड़े के मैदान ने आईपीएल में अब तक कुल 114 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 53 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 61 मैचों में मैदान मारा है। यानी मुंबई के होम ग्राउंड पर चेज करना ज्यादा फायदे का सौदा रहता है।

मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल 2024 के 55वां मैच 6 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।  मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top