Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

एनसीसी कैडेट्स को मिलेगा पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता

एनसीसी कैडेट्स को मिलेगा पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता

सीनियर व जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्कूलों एवं कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल हजारों कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेटों को अनुमन्य धुलाई एवं पॉलिश भत्ते की दरों वृद्धि की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब कैडेट्स को वर्ती की धुलाई व बूट पॉलिश के लिये रूपये 41 दिये जायेंगे, जबकि पहले यह दर महज 10 रूपये थी। प्रदेशभर के एनसीसी कैडेट्स को शीघ्र ही पुनरीक्षित भत्ते का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स की समस्याओं पर राज्य सरकार ने गौर करते हुये उनके धुलाई और पॉलिश भत्ते में इजाफ कर दिया है। सरकार ने कैडेट्स की वर्दी धुलाई व बूट पॉलिश के लिये अनुमन्य दरों को पुनरीक्षित कर वर्तमान दर रूपये 10 में वृद्धि कर 41 रूपये की मंजूरी दे दी है। एनसीसी कैडेट्स को धुलाई व पॉलिश भत्ता के तौर पर अब 41 रूपये दिया जायेगा जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिविजन कैडेट्स को एक वर्ष में 06 माह जबकि जूनियर डिविजन के कैडेट्स को एक वर्ष में 08 माह हेतु धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अबतक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी जो कि काफी कम थी।

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाइयों का गठन करना है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई दौर की उच्च स्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाइयां गठित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top