Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

रुड़की में लोगों की पहली पसंद अब भी पेट्रोल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड फीका

रुड़की में लोगों की पहली पसंद अब भी पेट्रोल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड फीका

2021 से 2025 तक पेट्रोल वाहनों के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री घटी

रुड़की। तकनीक के इस दौर में जहां दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है, वहीं रुड़की के लोगों की पसंद अब भी पेट्रोल वाहन ही बने हुए हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पेट्रोल वाहनों का ही सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है।

आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार, 2021 से 2025 तक पेट्रोल वाहनों की संख्या हर साल बढ़ती रही, जबकि डीजल वाहनों का रुझान सीमित रहा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।

एआरटीओ (प्रशासन) एल्विन रॉक्सी ने बताया कि पेट्रोल वाहनों को लेकर लोगों की प्राथमिकता अब भी मजबूत है। हल्के और भारी वाहनों दोनों में पेट्रोल इंजन सबसे आगे हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में लोगों की रुचि बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी इसकी सबसे बड़ी बाधा है।

आरटीओ के मुताबिक, 2025 में अब तक पेट्रोल वाहनों के 12,540, डीजल वाहनों के 1,676 और इलेक्ट्रिक वाहनों के 603 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है।

स्थानीय वाहन डीलरों का कहना है कि पेट्रोल वाहन फिलहाल लोगों के बजट और सुविधा दोनों के लिहाज से सबसे उपयुक्त विकल्प हैं, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर झुकाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

Back To Top