Headline
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चमोली। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर 2026 से भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। विधानसभा परिसर से लेकर प्रवेश द्वारों, बैरियरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्र जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रवेश द्वारों पर होगी सघन जांच

सुरक्षा व्यवस्था के तहत विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों और वाहनों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल अधिकृत व्यक्तियों और वैध पासधारकों को ही नियमानुसार प्रवेश दिया जाए। वहीं, बैरियरों पर तैनात पुलिस बल को जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षा घेरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए।

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति की जानकारी तत्काल संबंधित प्रभारी अधिकारी को देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान संयम बरतने पर जोर दिया गया। विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा सहित सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पूरी मुस्तैदी और आपसी तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से लिया हिस्सा

विधानसभा सत्र की सुरक्षा तैयारियों को लेकर आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, 46वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर के सेनानायक पंकज भट्ट और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ प्रह्लाद कोंडे ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधानसभा सत्र की सुरक्षा में तैनात रहेगा भारी पुलिस बल

सत्र के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा इकाइयों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी विवरण के अनुसार, ड्यूटी में शामिल बल में छह अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 54 प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 43 उपनिरीक्षक, 35 महिला उपनिरीक्षक और 52 अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा 460 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 67 महिला आरक्षी, 26 यातायात पुलिसकर्मी, 153 सशस्त्र पुलिसकर्मी और 120 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस और हॉक टीम के कार्मिक भी सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा, सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की तैयारी की गई है, ताकि सत्र का संचालन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हो सके।

Back To Top