Headline
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में खाने में मिलावट और पेस्टिसाइड के गंभीर प्रभावों को कोर्टरूम ड्रामा के जरिए पर्दे पर दिखाया गया है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

टीजर की शुरुआत एक बड़े विरोध प्रदर्शन से होती है, जहां लोगों की भीड़ वकील अर्चना के खिलाफ नारेबाजी करती दिखाई देती है। प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हैं और उनके पोस्टरों पर कालिख पोतते नजर आते हैं। इसके बाद कहानी कोर्टरूम में पहुंचती है, जहां श्रेयस तलपड़े का किरदार योगेश पांडे अपनी सात वर्षीय बेटी की मौत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है। उसका दावा है कि बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि भोजन में मौजूद पेस्टिसाइड और मिलावट के कारण हुई।

फिल्म में काजल अग्रवाल वकील अर्चना की भूमिका निभा रही हैं, जो पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती हैं। ट्रेलर में एक भावनात्मक और तनावपूर्ण दृश्य भी दिखाया गया है, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला अर्चना को थप्पड़ मार देती है। यह दृश्य कहानी में संघर्ष और सामाजिक दबाव को दर्शाता है।

‘द इंडिया स्टोरी’ के जरिए खाद्य पदार्थों में मिलावट, रासायनिक कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल और इनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों जैसे गंभीर विषय को उठाया गया है। फिल्म यह संदेश देने की कोशिश करती है कि अनियंत्रित पेस्टिसाइड का उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।

फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

(साभार)

Back To Top