Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्‍स (PBKS) से होना है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। कोलकाता की टीम ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को 1 रन से मात दी थी। वहीं, पंजाब किंग्‍स की टीम 8 मैचों में दो जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर हैं। पंजाब को अपने आखिरी मैच में गुजरात से तीन विकेट की शिकस्‍त मिली थी।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले दो मैचों में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया और एक बार फिर वो अपने होमग्राउंड पर धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेकरार होगी। वहीं, पंजाब की कोशिश प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने की होगी, जिसके लिए उसे हर हाल में जीत की जरुरत है। चलिए जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में पिच किसके लिए मददगार साबित हो सकती है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर कई हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले हैं और यहां शुक्रवार को भी रन की बरसात होती हुई नजर आ सकती है। कोलकाता में तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी 10.74 जबकि स्पिनर्स की 9.31 रही है। यहां ज्‍यादातर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चलते दिखा है। उम्‍मीद की जा सकती है कि ईडन गार्डन्‍स पर एक बार फिर हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। कोलकाता नाइटराइडर्स का पलड़ा भारी है, जिसने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, पंजाब किंग्‍स की टीम 11 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। ईडन गार्डन्‍स पर दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। यहां भी केकेआर हावी है, जिसने 9 जीत दर्ज की। पंजाब की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top