Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

राघव जुयाल, धैर्य कारवा की ‘ग्यारह ग्यारह’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जी5 पर होगी स्ट्रीम

राघव जुयाल, धैर्य कारवा की ‘ग्यारह ग्यारह’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जी5 पर होगी स्ट्रीम

करण जौहर आने वाले दिनों एक से बढक़र एक फिल्में दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। उनकी एक वेब सीरीज भी काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में है, जिसका नाम है ग्यारह ग्यारह। इस सीरीज में राघव जुयाल और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। ऐलान के बाद से ही दर्शक इसे लेकर उत्साहित थे और अब इस सीरीज की रिलीज तारीख सामने आ गई है।आइए जानते कब और कहां रिलीज होगी ग्यारह ग्यारह।

सीरीज से राघव और धैर्य की पहली झलक भी सामने आ गई है। करण के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, क्या होता है जब 2 दुनिया ग्यारह ग्यारह में जुड़ती हैं? जी5 पर 9 अगस्त को खुलेगा रहस्य।करण जानी-मानी निर्माता गुनीत मोंगा के साथ मिलकर यह सीरीज बना रहे हैं। कृतिक कामरा भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रही हैं। उमेश बिष्ट ग्यारह ग्यारह के निर्देशक हैं।

उमेश ने कहा, मेरे लिए यह बिल्कुल असाधारण यात्रा रही है। मैं करण जौहर और गुनीत मोंगा जैसी हस्तियों के साथ काम करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे शो के जरिए दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का स्वाद मिलेगा, जो समय को आपस में जोड़ती है। इसमें सस्पेंस, ड्रामा, रोमांच समेत वो सब कुछ है, जो एक एंटरटेनर फिल्म में होता है। मैं जी5 पर सीरीज के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं। इसकी रोमांचक कहानी दिमाग घुमा देगी।

करण ने इस पर बात करते हुए कहा, ग्यारह ग्यारह एक आम पुलिस सीरीज से कहीं ज्यादा है। इसमें रहस्य और सिद्धांतों की अपनी खासियत है। गुनीत के साथ साझेदारी में मैं दर्शकों को उमेश के इस खूबसरूत सफर पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा। राघव इस सीरीज के जरिए दूसरी बार करण के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म किल के लिए साथ आए थे।

करण के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई फिल्में बन रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बैड न्यूज, रिलीज हुई है, जिसने पहले दिन शानदार कमाई की है। एक तरफ जहां आलिया भट्ट के साथ करण की फिल्म जिगरा आने वाली है, वहीं अक्षय कुमार के साथ शंकरा कतार में है।तृप्ति डिमरी को लेकर करण धडक़ 2 बना रहे हैं। उनकी सरजमीं, नादानियां, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और द बुल जैसी फिल्में भी आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top