Headline
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म ‘कनप्पा’ की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म ‘कनप्पा’ की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं। फिल्म कनप्पा के पहले पोस्टर और रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले साल दस्तक देगी। अक्षय कुमार की फिल्म कनप्पा की पहली झलक सामने आ गई है। लगभग पांच महीने पहले भी इस फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार की झलक नजर आई थी। जिसे देखकर लगा कि वह फिल्म कनप्पा में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की पहली झलक के साथ ही अक्षय कुमार ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है।

विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट कनप्पा का शानदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मोहनलाल के अलावा कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म के टीजर में साउथ के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए। फिल्म का टीजर कुल पांच भाषाओं में जारी किया गया है, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा शामिल हैं। इस महाकाव्य की कहानी को अब दुनिया भर के दर्शक पांच भाषाओं में देख सकेंगे।

फिल्म कनप्पा की कहानी भगवान शिव के एक भक्त कनप्पा की है। वह शिव की भक्ति में अपनी आंखें फोड़ देता है। इस तरह की कहानियां दर्शकों को काफी पसंद आती है। वैसे भी जब इस फिल्म का ट्रेलर आया था तो दर्शकों ने इसे भी काफी सराहा था। अभिनेता विष्णु मांचू ने कनप्पा के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। इस फिल्म में कई और बड़े कलाकार भी हैं जो इसमें अपने अभिनय से चार चांद लगा देंगे। अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसका निर्माण मोहन बाबू ने किया है।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top