Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी ली मंत्री पद की शपथ

एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पटना। बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य को अपना 24वां मुख्यमंत्री मिल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अहम राजनीतिक बदलाव के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नई सरकार को अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं।

अब तक बिहार में भाजपा गठबंधन सहयोगी के रूप में सत्ता में भागीदारी निभाती रही थी, लेकिन यह पहला मौका है जब पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया था। इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), जीतन राम मांझी, जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा और एलजेपी के अरुण भारती जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे।

सम्राट चौधरी के सामने अब राज्य में सुशासन को मजबूत करना, एनडीए गठबंधन को एकजुट रखना और विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Back To Top