Headline
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री

‘जटाधरा’ में शिल्पा शिरोडकर की धमाकेदार एंट्री, दिखा खतरनाक लुक

‘जटाधरा’ में शिल्पा शिरोडकर की धमाकेदार एंट्री, दिखा खतरनाक लुक

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ का दर्सक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब नया पोस्टर सामने आने के बाद लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। इस बार फिल्म में एक नई कलाकार शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई है, जो अपने खतरनाक और रहस्यमयी लुक के साथ नजर आ रही हैं।

शिल्पा शिरोडकर निभाएंगी ‘शोभा’ का किरदार
फिल्म के मेकर्स ने शिल्पा शिरोडकर का लुक रिलीज करते हुए उनके किरदार ‘शोभा’ के बारे में जानकारी दी। बताया गया है कि यह किरदार केवल लालच से प्रेरित नहीं है, बल्कि अपने तरीके से उसे परिभाषित करता है।

खतरनाक और रहस्यमयी लुक में शिल्पा
पोस्टर में शिल्पा काली साड़ी पहने हवन कुंड के पास बैठी नजर आ रही हैं, जहां आग के बीच उनका चेहरा डरावना अंदाज लिए हुआ है। उनके चारों ओर कई कंकालों की खोपड़ी और जलते हुए दीए देखे जा सकते हैं। उनके इस लुक से ऐसा लग रहा है कि वह किसी रहस्यमयी तंत्र या पूजा में शामिल हैं।

पौराणिक थ्रिलर के रूप में ‘जटाधरा’
‘जटाधरा’ एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। पोस्टर और टीजर में त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त और सोनाक्षी सिन्हा का क्रोधी रूप फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाता है।

जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा के बैनर तले निर्मित यह फिल्म वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी है। इसके शानदार VFX और दृश्यावलियों को देखकर उम्मीद है कि फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। फिलहाल ‘जटाधरा’ की रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top