Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज  

टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज  

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है। अब उसकी नजरें एक और जीत हासिल कर सेमीफाइनल के टिकट पर अपना नाम लिखवाने की है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। इस मैच में जीत भारत की सेमीफाइनल की दावेदारी को काफी मजबूत कर देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बारिश बाधा न बने। भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होंगी। यूं तो वेस्टइंडीज में पिचें स्पिनरों की मददगार हैं लेकिन कुछ पिचें ऐसी हैं जहां तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।

इस पिच पर भारत और बांग्लादेश से पहले साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमेरिका की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इस टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी थी। इसी पिच पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच था और इस मैच में बल्लेबाजी ज्यादा मुश्किल लग नहीं रही थी। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है लेकिन समय के साथ ये पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना यहां मुश्किल हो जाता है।

ये मैच एंटीगा के समयानुसार सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक खेला जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 18 से 24 प्रतिशत तक जताई गई है। यानी मैच में खलल पड़ सकता है लेकिन इस बात की गुंजाइश नहीं है कि मैच पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ जाए. लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top