Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है- उपराष्ट्रपति धनखड़

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है- उपराष्ट्रपति धनखड़

घोघला : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दमन एवं दीव के घोघला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में हो रहे परिवर्तन के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “‘नरेन्द्र’ नाम में ही वह शक्ति है, जो असंभव को संभव बना रही है।” धनखड़ ने आवास विकास के क्षेत्र में की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत 21,000 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस प्रगति का श्रेय नेतृत्व को दिया और कहा, “यहां जो भी योजना मंजूर होती है, वह सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।”

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के संबंध में हुए परिवर्तनों का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इन पुरस्कारों के असली हकदारों को सम्मानित किया गया है, और यह भारत की राम राज्य की ओर यात्रा का प्रतीक है। धनखड़ ने बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं में सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “हर घर में बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, और अब सौर ऊर्जा का भी विस्तार हो रहा है।”

उन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुद्रा योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने सभी से अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। धनखड़ ने जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में भारत की समग्र प्रगति की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान पर निरंतर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम राम राज्य की ओर बढ़ रहे हैं, और इस यात्रा में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर डीएनएचएंडडीडी और लक्षदीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top