Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बैड न्यूज ने पार किया 40 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बैड न्यूज ने पार किया 40 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज को सिनेमाघरों में रिलीज का एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है और यह दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।भले ही फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं है, लेकिन विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।अब बैड न्यूज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अब बैड न्यूज की कमाई के छठे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, छठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.20 करोड़ रुपये हो गया है।बता दें बैड न्यूज की एक टिकट पर दूसरी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है। टिकट बुक करने के लिए आपको  बैड न्यूज  कोड का इस्तेमाल करना होगा।

‘बैड न्यूज’ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की सरफिरा, कमल हासन की इंडियन 2 और प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ को धोते हुए अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि विक्की कौशल स्टारर फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखी जा रही है बावजूद इसके ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 6 दिनों में अपना आधा बजट लगभग वसूल कर लिया है. बता दें कि ये फिल्म 80 करोड़ की लागत से बनी बताई जा रही है।

‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म में विक्की कौशल अखिल चड्ढा, तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा और एमी विर्क गुरबीर सिंह पन्नू के किरदार में हैं. फिल्म तीनों के बीच लव ट्रायंगल दिखाया गया है. तृप्ति का किरदार सलोनी ट्विंस बच्चों की मां बनने वाली  है और उसे श्योर नहीं है कि उसके बच्चे का पिता कौन हैं. वहीं पैटरनिटी टेस्ट के बाद पता चलता है कि अखिल (विक्की कौशल) और गुरबीर (एमी विर्क) दोनों ही सलोनी के होने वाले बच्चों के पिता हैं. फिल्म में अनन्या पांडे, नेहा शर्मा और गजराज राव ने स्पेशल कैमियो किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top