Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

रुद्रप्रयाग/ चमोली- उत्तराखंड में नववर्ष की शुरुआत के साथ ही मौसम ने पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को राहत देते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। ताजी बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ ढकने लगे हैं, वहीं तापमान में भी स्पष्ट गिरावट महसूस की जा रही है।

रुद्रप्रयाग जनपद के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। गुप्तकाशी क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। उधर चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहा। मलारी में गुरुवार रात हल्की बर्फबारी हुई, जबकि हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर-नारायण पर्वत, नीलकंठ और बसुधारा क्षेत्र समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फ जमने की सूचना है। हालांकि यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इसका असर निचले इलाकों तक साफ नजर आया।

बर्फबारी के बाद शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ तो पहाड़ों पर जमी बर्फ धूप में चमकती दिखाई दी। वहीं मैदानी और घाटी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद छह और सात जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बीते दिन मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Back To Top