Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

‘पारो–पिनाकी की कहानी’ का टीजर रिलीज, अनोखी प्रेम कथा ने खींचा ध्यान

‘पारो–पिनाकी की कहानी’ का टीजर रिलीज, अनोखी प्रेम कथा ने खींचा ध्यान

साधारण लोगों की जिंदगी से निकली एक असाधारण प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘पारो–पिनाकी की कहानी’ का टीजर जारी कर दिया गया है। सफाईकर्मी और सब्जी विक्रेता के बीच पनपते रिश्ते को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म का टीजर भावनाओं, रहस्य और सामाजिक यथार्थ की झलक दिखाता है। टीजर के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

टीजर में दिखी अनोखी प्रेम कथा
टीजर में पिनाकी नामक मैनहोल सफाईकर्मी और मरियम नाम की सब्जी विक्रेता के बीच उभरते प्रेम को बेहद संवेदनशील ढंग से पेश किया गया है। दोनों का जुड़ाव रोजमर्रा की यात्राओं और छोटी-छोटी मुलाकातों से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल जाता है। हालांकि कहानी उस मोड़ पर पहुंचती है, जहां मरियम के अचानक गायब हो जाने से पिनाकी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

खोज में निकलता है पिनाकी, खुलते हैं कई राज
मरियम के लापता होने के बाद पिनाकी उसे तलाशने के लिए एक जोखिम भरे सफर पर निकल पड़ता है। इस दौरान उसके सामने कई चौंकाने वाले सच और सामाजिक सच्चाइयां सामने आती हैं। फिल्म की कहानी प्रेम के साथ-साथ संघर्ष, दर्द और उम्मीद के ताने-बाने को भी बखूबी दर्शाती है।

सामाजिक मुद्दों पर भी करती है चोट
करीब डेढ़ मिनट के टीजर में सिर्फ प्रेम और भावनाओं की ही झलक नहीं, बल्कि समाज में मौजूद गंभीर समस्याओं को भी उठाया गया है। इसमें जबरन शादी और महिलाओं के अपहरण जैसे संवेदनशील विषयों को भी दिखाया गया है, जो कहानी को और गहराई देते हैं।

कलाकारों और निर्देशन की झलक
रुद्र जादौन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इशिता सिंह और संजय बिश्नोई मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा धनंजय सरदेशपांडे, हनुमान सोनी, प्रेरणा मोहोड़, मदन देवधर, संजय ढोले, हेमंत कदम और योगेश सुधाकर कुलकर्णी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टीजर ने दर्शकों की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं।

(साभार)

Back To Top