Headline
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या

युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या

हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में होगा आयोजन, कार्यक्रम में होगा स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 – 25 का वितरण

आयोजन में वॉलिंटियर्स को बताई जाएंगी उनकी जिम्मेदारियां

देहरादून। हल्द्वानी में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस साल का युवा दिवस कार्यक्रम कुछ खास होने जा रहा है। इस साल आयोजन में वह हजारों वॉलिंटियर्स भी आएंगे जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मौके पर वॉलिंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा तथा अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस की मौके पर कार्यक्रम का आयोजन इस साल हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में किया जा रहा है। आयोजन में पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या शामिल होंगे। इस दौरान गौलापार खेल परिसर में महिला पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक लोक नृत्य और आर्टिस्टिक योग का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या राष्ट्रीय खेलों के लिए पंजीकरण कराने वाले वॉलिंटियर्स से चर्चा करेंगी और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां बताएंगी, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ग्रीन गेम्स की भावना के अनुसार खेल परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस आयोजन में स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 – 25 का वितरण भी किया जाना है।

राष्ट्रीय खेलों में पानी की खाली बोतल से बनेगी पार्कों की बैंच, कुर्सी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और दर्शक आदि जो भी मिनरल वाटर की बोतल इस्तेमाल करेंगे, उन खाली बोतलों को एकत्र करके रीसाईकल किया जाना है। इसके बाद इस रीसाईकल प्लास्टिक से पार्क आदि में इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी और बेंचेज बनाई जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह काम जिस संस्था को करना है, उसे भी युवा दिवस कार्यक्रम में इसका प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया है।

इस साल के युवा दिवस कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि वालंटियर युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। रजिस्टर्ड वालंटियर इस साल के आयोजन का मुख्य हिस्सा बनेंगे।
– रेखा आर्या, युवा कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top