Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

यूकेएसएसएससी की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित

यूकेएसएसएससी की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित

20 अप्रैल को की थी परीक्षा प्रस्तावित 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा स्थगित होगी। आयोग ने 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित की थी, जिसके अब तक एडमिट कार्ड न मिलने से अभ्यर्थी परेशान थे। आयोग ने इस साल 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी-1, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, स्नातक सहायक, कारागार विभाग में फार्मासिस्ट के 241 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी।

आयोग ने इसमें पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों को इस भर्ती से अलग करते हुए निरस्त कर दिया था।  बाकी पदों के लिए परीक्षा तिथि पूर्व की भांति तय थी। इसके एडमिट कार्ड  की जानकारी न मिलने से अभ्यर्थी परेशान हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि यह परीक्षा स्थगित की जाएगी। बाद में अलग-अलग विषयों के हिसाब से परीक्षा मई से जून के बीच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को आयोग इसकी सूचना जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top