Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड का असर कम होने लगा है और लोग धीरे-धीरे गर्मी के अनुसार अपनी दिनचर्या बदल रहे हैं। लेकिन इस संक्रमण काल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को बाहरी संक्रमणों से बचाने के साथ-साथ अंदरूनी कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाए रखता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए किसी एक उपाय पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। बदलते मौसम में खासतौर पर ऐसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करें।

कुशीनगर के एक चिकित्सक, डॉ. रवि कुशवाहा के अनुसार, विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। संतरा, नींबू, आंवला और कीवी जैसे फल शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से आंवला जूस और नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले भी इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अदरक, लहसुन और हल्दी में मौजूद तत्व शरीर की सूजन को कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध लंबे समय से एक पारंपरिक घरेलू उपाय के रूप में उपयोग किया जाता रहा है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

इसके अलावा, आंतों का स्वास्थ्य भी इम्यून सिस्टम से गहराई से जुड़ा होता है। दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। वहीं बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करते हैं, जिससे शरीर की रिकवरी क्षमता बेहतर होती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सही खान-पान के साथ पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद और तनाव से दूरी शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

Back To Top