Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

यमुना कालोनी की महिलाएं होंगी सशक्त

यमुना कालोनी की महिलाएं होंगी सशक्त

– कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने रखा अपना 10 सूत्रीय एजेंडा

– यमुना कालोनी वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने का खाका किया पेश

देहरादून। नगर निगम चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंचने लगा है। मेयर और पार्षद प्रत्याशी गली-गली और घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन और वोट मांग रहे हैं। मतदाताओं को अपन पक्ष में करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इस बीच वार्ड नबर 33 से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने एक नई पहल की है। सुमित्रा ध्यानी ने अपने वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने के लिए 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने वार्ड की महिलाओं को सशक्त और उन्हें साक्षर बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।

सुमित्रा ध्यानी यमुना कालोनी से निवर्तमान पार्षद है। उन्होंने पिछले पांच के दौरान वार्ड की सभी बुनियादी समस्याओं का निदान कर लिया है। सुमित्रा ने अब अगले पांच साल वार्ड के विकास का खाका जनता के सामने रखा है। उन्होंने वादा किया कि इस बार चुनाव जीतने के बाद वार्ड की जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वार्ड में सिलाई-बुनाई केंद्र खोलेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। दस सूत्रीय संकल्प में उन्होंने वार्ड की गलियों को पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित करने, पेंशन शिविर आयोजित करने और वार्ड में समय-समय पर मेडिकल कैंप आयोजित करने का भी वादा किया है।

अपने दस सूत्रीय एंजेंडे में सुमित्रा ध्यानी ने पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और पालीथीन मुक्त वार्ड अभियान के साथ ही साथ वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने और वार्ड को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाने का भी वादा किया है। कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने वार्ड 33 के मतदाताओं से अपील की है कि वार्ड की बेहतरी के लिए उनके समर्थन में मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top