Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

आप भी गर्मियों में खाते हैं अंजीर, जानें इसे खाने का सही तरीका

आप भी गर्मियों में खाते हैं अंजीर, जानें इसे खाने का सही तरीका

अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह हड्डियों से लेकर पाचन तंत्र तक को मजबूती देता है. अंजीर के रेगुलर सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों के मौसम में ड्राई फ्रूट का सेवन कम कर देना चाहिए, लेकिन जब अंजीर की बात आती है तब लोगों के मन में कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स और फाइबर से भरपूर अंजीर फ्री रेडिक्लस को दूर करने का काम करता है। अंजीर कब्ज की दिक्कत से भी राहत देता है।

कई गुणों से भरपूर
अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे लोग पानी में भिगोकर खाते हैं। कई लोग इसे सुबह और शाम के नाश्ते में अंजीर खाना पसंद करते हैं। अंजीर में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन और विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो रैडिकल्स से लड़ने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। अंजीर गर्म तासीर की होती है इसलिए अधिकतर लोग गर्मियों में इसे नहीं खाते हैं।

पानी में भिगोकर खाने चाहिए अंजीर
अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसे पानी में भिगोकर खाने चाहिए। खाने का तरीका यह है। आप सबसे पहले 4-5 अंजीर ले लें और फिर उसे एक कप पानी में रातभर भिगोकर रख दें। भीगे हुए अंजीर की तासीर ठंडी हो जाती है। फिर आप इसे आराम से सुबह खाली पेट खा सकते हैं।

दूध में भिगोकर अंजीर खाने के फायदे
दूध में अंजीर भिगोकर खाने से इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। दूध में भिगोने से भी इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। साथ ही साथ यह हेल्दी और पौष्टिक से भरपूर होता है। साथ ही दूध में भिगोए हुए अंजीर इम्युनिटी भी मजबूत करती है।

अंजीर से बनाएं स्मूदी
अंजीर खाने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि आप इसका स्मूदी बना लें। 2-3 टुकड़े अंजीर का लें और उसका स्मूदी बना लें. 2-3 घंटे अंजीर को दूध या पानी में भिगोकर रख दें और फिर इसका स्मूदी बना लें। इसे खाने से काफी ज्यादा फायदा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top