Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों में भाजपा की सेंधमारी जारी

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों में भाजपा की सेंधमारी जारी

राजनीति- दो पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष व ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव की बेला में भाजपा के कुनबे में हो रही प्रगति

देहरादून। भाजपा की कांग्रेस समेत अन्य दलों के किले में सेंधमारी जारी है। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता,हरिद्वार व उत्तरकाशी जिले के पूर्व पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। कमोबेश हर दूसरे या तीसरे दिन भाजपा की टीम कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के विकेट गिराने में कामयाब हो रही है। और खांटी कांग्रेसी तक भाजपा का पटका पहन रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीएम धामी ने विपक्षी नेताओं से सम्पर्क साध भाजपा में शामिल करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुछ अन्य विपक्षी नेता भी सीधे तौर पर सीएम धामी के सम्पर्क में बताए जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़ से पार्टी के राजनीतिक समीकरण बिगड़ते जा रहे है। बजट सत्र की शुरुआत के दिन ही कई। पूर्व जनप्रतिनिधि ने अपने अपने दलों से नाता तोड़ लिया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व पिछड़ा आयोग अध्यक्ष समेत हजारों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया । उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा व एडवोकेट शिवा वर्मा ने भेंट की। इस अवसर पर विधायक खजान दास भी उपस्थित थे।

भाजपा मुख्यालय में यह नेता हुए शामिल

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूरे जोश खरोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा, सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रेला पहुंचा ।

उत्तरकाशी जिले के नेताओं ने भाजपा की ली सदस्यता

भाजपा की सदस्यता लेने वाले कांग्रेस से उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश रमोला ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर वह यहां आए हैं । रमोला के साथ जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल, पुरूषोत्तम नौटियाल, गौरव चंद्र पूर्व महामंत्री कांग्रेस कमेटी, जयवीर चौहान पूर्व महामंत्री उत्तराखंड क्रांति दल, रविंद्र सिंह रांगड़ ।

देहरादून के कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा भाजपा में शामिल

देहरादून नगर निगम के दो बार पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा आयोग अशोक वर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता लेते हुए भाजपा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैंने 44 वर्ष कांग्रेस में काम किया और मेरे साथ 87 वर्ष के प्रदीप गोयल भी हैं जिन्होंने आजीवन कांग्रेस कार्यकर्ता रहे, उनका भी यहां होना बताता है कि देश में मोदी की लहर चल रही है ।

अशोक वर्मा के साथ मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस शिव वर्मा, विजय वर्द्धन,, अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष पंजाबी महासभा, दिलीप कुमार भूतपूर्व ओएनजीसी अधिकारी, अजय कथूरिया पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस, संजय बहल, संजय गुप्ता, हरीश विरमानी, राजेंद्र विरमानी, हेमंत महावर, शेखर फुलेरा, रितु बहल ने पार्टी की सदस्यता ली ।

हरिद्वार जिले से भी शामिल हुए नेता

पार्टी की सदस्यता लेने वाले हरिद्वार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने आज भाजपा में वापसी की है । वर्मा के साथ प्रधान महकार सिंह प्रधान कमलजीत सिंह, मुकेश राठौर प्रधान, तहसील प्रधान, यूनुस प्रधान, अमरदीप सिंह, मिथुन राठौर, दिलशाद, मुकेश राणा, नवनीत सिंह, पप्पन सिंह, प्रहलाद चौधरी, सुधांशु चौधरी। रुड़की जिले से सत्येंद्र गोस्वामी, आशीष सैनी, आकाश गिरी, मनीष गिरी, अमन गोस्वामी, रोहित सैनी, अनिल शर्मा, अंकित राहुल, अभिषेक कश्यप।

इसी तरह रुड़की से बसपा नेता नीरज, अमन, संदीप, नरेंद्र, सुरेश, रोहित जयराम, जोगिंदर कुमार ने पार्टी का दामन थामा।

निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता कांग्रेस के प्रेम सिंह तुलना तुरना के नेतृत्व में मलकीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा, भुवन सिंह राणा पूर्व ब्लाक प्रमुख, दिनेश गोयल अध्यक्ष व्यापार मंडल नगर नानकमत्ता साहिब, प्रदीप विश्वास निवर्तमान सभासद प्रमुख रूप से शामिल रहे । इसके अतिरिक्त सतीश कुमार साहनी पूर्व सब ट्रेजरी अधिकारी, कर्नल जगदीप सिंह के साथ बड़ी संख्या में सेवानिर्वित पूर्व सैनिक पार्टी में शामिल हुए ।

उत्तरकाशी से पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस एवं निदेशक जिला सहकारी बैंक शरद चौहान के नेतृत्व में विपिन सिंह पवार प्रधान, राजकुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिनेश सोनी प्रधान, विजय सिंह पवार, यशपाल सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी से ही अरविंद लाल सदस्य जिला पंचायत सदस्य, गौरव रमोला महामंत्री कांग्रेस कमेटी, थराली विधानसभा से सरवन सिंह रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कैलाश कुमार, प्यारेलाल, प्रदीप, गणेश कुमार ने भी इस मौके पार्टी ज्वाइन की। विधानसभा से रुड़की से ओम प्रकाश अनुज सैनी अक्षय कुमार करण सिंह सैनी विशाल सैनी इंद्राज।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी ज्वाइनिंग के लिए उमड़ा यह सैलाब बताता है कि देवभूमि में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है । यही भाजपमय माहौल अब 5 तारीख से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा, जब मुख्यमंत्री के साथ हम वहां ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे । इस मौके पर पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डाक्टर निशंक ने कहा, जनता महसूस कर रही है कि मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय पदाधिकारी एससी मोर्चा सुश्री स्वराज विद्वान, विनोद सुयाल, राजेंद्र नेगी, सिद्धार्थ अग्रवाल, शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

One thought on “कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों में भाजपा की सेंधमारी जारी”

  1. Thanks for writing this up! I honestly liked the way you broke down “कांग्रेस
    समेत अन्य विपक्षी दलों में भाजपा की
    सेंधमारी जारी – TEJAS BUZZ” — it’s rare to see this kind of well-structured take.

    These days I’m collecting notes about similar subjects too,
    and I keep a small guide over here: Visit Magical Spin Great work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top