देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को निवाला बनाने वाल तथा घायल करने वाले गुलदार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया व शोक संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र पीड़ित परिवार जनों को तत्कालिक मुआवजा राशि देने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आतंक का पर्याय बने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस बाबत वन विभाग ने अंतिम विकल्प के रूप में गुलदार को नष्ट करने के आदेश भी जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुलदार के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा में गुलदार के हमले में यह तीसरी घटना है।

गौरतलब है, कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय 6रू30 से 7रू00 बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी।
इस अवसर पर बच्चे के पिता मीरहमजा, यूसुफ, संदीप,रवि सदीक रफी, मोनी, ग्राम प्रधान लीला शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।



Appreciate sharing this! I really enjoyed the way you covered “किमाड़ी गुर्जर बस्ती
में पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात
कर उन्हें ढांढस बंधाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
– TEJAS BUZZ” — it’s rare to see such a
practical take. I’ve been collecting notes about similar subjects as well, and I put together a resource here:
radecs2015.org Great work!