Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
Emperor Ashoka: From Conquest to Peace
Emperor Ashoka: From Conquest to Peace
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक

जंगलचट्टी क्षेत्र में केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, यात्रा पर लगी अस्थायी रोक

गौरीकुंड से लौटाए जा रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर भी देखने को मिला है। भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के बाद प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौरीकुंड से आगे किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

लगातार बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के समीप जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिर गए, जिससे मार्ग बाधित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया और गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोकते हुए सुरक्षित स्थानों पर लौटाया गया।

प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मार्ग पर चट्टानें और बड़े बोल्डर गिरने की सूचना मिलने के बाद हालात का जायजा लिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयुक्त के निर्देश पर पैदल यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

मौके पर पुलिस, डीडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुटी हुई हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मार्ग से बोल्डर हटाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Back To Top