Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान 

देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी 

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। तीसरे चरण मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती भी की। उन्होंने बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा और मीडिया से भी बात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद थे।

पीएम मोदी ने सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, “ये जो लोग दिन-रात दौड़ कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य की भी चिंता कीजिए। मीडिया की प्रतियोगिता भी इतनी है कि आपको समय से आगे दौड़ना पड़ता है। मैं तो यही प्रार्थना करुंगा अपने पुराने साथियों से की अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और पानी ज्यादा पीजिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और एनर्जी भी बनी रहती है।”

पीएम मोदी ने कहा कि “आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं। मेरा गुजरात में मतदान के नाते यही एक रेगुलर जगह है जहां से मैं मतदान करता हूं। अमित भाई यहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top